Noida Twin Towers: एक घंटा बंद रहेगा एक्सप्रेस वे, लोगों को खिड़की नहीं खोलने की सलाह ,नो फ्लाइंग जोन ने तब्दील इलाका

नेशनलNoida Twin Towers: एक घंटा बंद रहेगा एक्सप्रेस वे, लोगों को खिड़की...

Date:

नोए़डा। सेक्टर-93ए स्थित  एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर आज रविवार दोपहर 2:30 बजे जमींदोज हो जाएंगे। 32 मंजिला एपेक्स  व 29 मंजिला सियान टावर को 3500 किलोग्राम बारूद लगाकर जमींदोज किया जाएगा। 9 से 12 सेकंड में ट्विन टावर की दोनों इमारत मलबे के ढेर में तब्दील हो जाएंगी। एहतियात के तौर पर आसपास की सड़कों को आज दिनभर बंद रखा जाएगा। पूरे इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। एक्सप्रेसवे एक घंटे के लिए बंद रहेगा। ब्लास्ट साइट की पांच सड़कें सुबह सात बजे से पूरे दिन के लिए बंद कर दी गईं हैं। जबकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच बंद किया जाएगा। इसके अलावा ट्विन टावर के आसपास के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।ट्विन टावर ध्वस्त होने के बाद लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस और अस्पतालों को अलर्ट रहने को कहा हैं।

Read also: Supertech Twin Tower Demolition: दोपहर ढाई बजे होगा जोरदार विस्फोट नौ सेंकेड में जमींदोज होगा ट्विन टावर

शनिवार को अधिकारियों ने अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया। आशंका है कि धूल और धुएं के गुबार से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके लिए लोगों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं । ट्विन टावर के आसपास रहने वाले लोगों को इमारतें गिरने के कुछ दिनों तक खिड़की व दरवाजे न खोलने की सलाह दी है। साथ ही, धूल भरे दरवाजों व खिड़कियों को सूखे कपड़े से साफ नहीं करने, बिना हाथ धोए भोजन न करने, दांतों से नाखूनों को न काटने, अगले कुछ दिनों ट्विन टावर के आसपास भ्रमण न करने और सुबह की सैर न करने की सलाह लोगों को दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...