कर्नाटक में जिलेटिन ले जा रहे ट्रक में धमाका, 15 मजदूरों की मौत!

फीचर्डकर्नाटक में जिलेटिन ले जा रहे ट्रक में धमाका, 15 मजदूरों की...

Date:


कर्नाटक में जिलेटिन ले जा रहे ट्रक में धमाका, 15 मजदूरों की मौत!

बेंगलुरु: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बृहस्पतिवार रात को ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में धमाका हो गया। सुबह तक मिल रही जानकारी के मुताबिक इस घटना में छह लोगों की मौत हुई थी। लेकिन अब टाइम्स नाऊ के रिपोर्ट मुताबिक करीब 15 लोगों की यहां मौत हुई है।

सड़कों पर पड़ीं दरारें
आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई।

भूकंप जैसा एहसास
धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भूकंप नहीं आया था। लेकिन शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था।”

ट्रक में भरा हुआ था जिलेटिन
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ। ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय तौर पर कंपन महसूस किया गया।” उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...