कानपूर में सिनेमाघरों को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेशकानपूर में सिनेमाघरों को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Date:


कानपूर में सिनेमाघरों को उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

कानपुर: कानपुर स्थित कुछ सिनेमाघरों को शुक्रवार को बम विस्फोट कर उड़ा देने की सोशल मीडिया पर धमकी पोस्ट किए जाने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दीपक भूकर ने बताया कि किसी ने ट्विटर पर कानपुर के साउथ एक्स मॉल में स्थित सिनेमैक्स और कल्याणपुर के गुरुदेव पैलेस तथा मिराज समेत विभिन्न सिनेमाघरों को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी थी।

सिनेमाघरों की गहन तलाशी
उन्होंने बताया कि इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता सिनेमाघरों में गया और सघन तलाशी ली, लेकिन कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। सूर्यवंशी बैड-1 के नाम से बने टि्वटर अकाउंट से यह धमकी दी गई। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस और कुछ मीडिया संस्थानों को टैग किया गया था।

आईपी एड्रेस की तलाश
वह ट्वीट पोस्ट किए जाने के बाद उस अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है। भूकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वह ट्विटर अकाउंट बनाने और धमकी भरा ट्वीट किए जाने के लिए इस्तेमाल हुए आईपी एड्रेस को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...