Independence Day 2022 Special: फ्री में करे इन ऐतिहासिक स्मारकों को एक्सप्लोर!

ट्रेवलIndependence Day 2022 Special: फ्री में करे इन ऐतिहासिक स्मारकों को एक्सप्लोर!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2022 Special – भारत में हर सभ्यता का लम्बा इतिहास रहा है, यहां उन सभ्यता द्वारा बनवाए गए कई मशहूर स्मारक है। ये स्मारक देश – दुनिया में प्रसिद्ध है और आप चाहें तो इसे 15 अगस्त तक फ्री एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। बता दे ये फैसला स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय सरकार ने लिया है। 

ताजमहल

ताजमहल को आप 15 अगस्त तक बिल्कुल फ्री में एक्सप्लोर कर सकते है, ये प्यार के प्रतीक की निशानी में और साथ ही सात अजूबों में गिना जाता है। इसे 1631 से 1643 के बीच मुगल बादशाह शाहजहां ने पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसे अरबी में महलों का ताज कहा जाता है।

हुमायूं का मकबरा

हुमायूं का मकबरा मुगलों की खूबसूरत वास्तुकला और स्मारकों में से एक है, ये शानदार मकबरा लगभग 1572 में मुगल सम्राट हुमायूं की कब्र के साथ बनवाया गया था। इसे भी आप 15 अगस्त तक बिल्कुल फ्री में देख सकते है। 

Read also: Best Places In Rajgir: पांच पहाडिय़ों की गोद में बसा राजगीर, एक बार जरूर जाएं!

लाल किला

लाल किला भारत के महत्वपूर्ण मुगल स्मारकों में से एक है, यहां हर साल प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। लाल किला के अलावा आप दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मोती मस्जिद, रंगा महल और मीना बाजार आदि  जगहों को भी फ्री में देख सकते है। 

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार अपनी हस्तशिल्प कलाओं और खूबसूरत पर्यटन स्थलों लिए जाना जाता है, इसकी  कुल ऊंचाई 72.5 मी. है और इसमें 379 सीढ़ियां हैं। आप  कुतुब मीनार को देखने के अलावा  व्यंजनों का भी लुत्फ ले सकते है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related