मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

नेशनलमुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग...

Date:

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी वन्यजीवों की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बैंकॉक से मुंबई पहुंचे एक भारतीय यात्री को रविवार को रोका गया, जिसके सामान से 29 विदेशी और दुर्लभ वन्यजीव बरामद किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीवों की पहचान, रेस्क्यू और उपचार के लिए RAWW (रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर) की टीम को WCCB और वन विभाग के सहयोग से बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में बरामद जानवरों में गिब्बन, मेलानिस्टिक स्क्विरल (काली गिलहरी), बॉल पाइथन और इगुआना जैसी विदेशी प्रजातियां शामिल पाई गईं। इन सभी जानवरों को बैग के अंदर छिपाकर अवैध रूप से भारत लाया जा रहा था।

कस्टम अधिकारियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह इन वन्यजीवों को किस उद्देश्य से भारत ला रहा था और क्या इसके पीछे किसी बड़े तस्करी गिरोह का हाथ है।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए वन्यजीवों को डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा।

भारत में विदेशी जानवरों को पालतू बनाने का चलन बढ़ने के कारण ऐसे वन्यजीवों की मांग भी बढ़ी है। इसी मांग को देखते हुए तस्कर विदेशों से दुर्लभ प्रजातियों को अवैध रूप से भारत लाने की कोशिश करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, तस्करी के दौरान इन जानवरों को अक्सर छोटे बैग या सूटकेस में गलत तरीके से रखा जाता है, जिससे उन्हें गंभीर चोट, दम घुटने या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई मामलों में जानवरों की रास्ते में ही मौत भी हो जाती है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल मुंबई कस्टम्स और अन्य एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...