एग्जिट पोल्स: झारखण्ड में कांटे की टक्कर, बहुमत से दोनों गठबंधन दूर

नेशनलएग्जिट पोल्स: झारखण्ड में कांटे की टक्कर, बहुमत से दोनों गठबंधन दूर

Date:

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की पोलिंग आज समाप्त हो गयी. मतदान के बाद आये तीन एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल विजयी होंगे। वहीँ एक एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है। अगर हम पोल ऑफ़ पोल्स की बात करें तो मुकाबला कांटे का और सत्ता की चाभी इंडेपेंडेंट्स या अन्य छोटे दल के हाथों में जा सकती है.

मैट्रीज़ के एग्जिट पोल के अनुसार, 81 सीटों वाली विधानसभा में NDA को 42-47 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 25-30 सीटें मिल सकती हैं। पीपुल्स पल्स के एक अन्य एग्जिट पोल में एनडीए को 44-53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 25-37 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ-जेवीसी के एग्जिट पोल में एनडीए को 40-44 सीटें और महागठबंधन को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में JMM के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 53 सीटें मिलती हुई नज़र आ रही हैं और एनडीए को सिर्फ 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

बता दें कि झारखण्ड में भाजपा ने 68 सीटों पर, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 10 सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) ने 2 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा।

वहीँ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 41 सीटों पर, कांग्रेस ने 30 सीटों पर, राष्ट्रीय जनता दल ने 6 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने 4 सीटों पर चुनाव लड़ा। झारखंड में मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related