एग्जिट पोल्स: महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त, 4 ने की त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी, 1 ने MVA को दी बढ़त

नेशनलएग्जिट पोल्स: महाराष्ट्र में महायुति को बढ़त, 4 ने की त्रिशंकु विधानसभा...

Date:

महाराष्ट्र में विधानसभा के आज हुए एकल चरण के मतदान के समापन के तुरंत बाद आये सात में से चार एग्जिट पोल ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है वहीँ तीन एग्जिट पोल्स में महायुति की वापसी की बात कही गयी है. पिछले लोकसभा और और हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुंह की खाने के बाद एग्जिट पोल करने वालों की राय इस बार बंटी हुई दिखाई दे रही है, हालाँकि कुल मिलकर झुकाव की बात की जाय तो वो महायुति की तरफ बताया जा रहा है. एक बात और जो इस बार एग्जिट पोल्स वाले बहुत ज़ोर देकर कह रहे हैं, वो ये कि ये नतीजे नहीं सिर्फ अनुमान हैं. हालाँकि ये बात ये लोग पहले भी कहते थे लकिन इस बार इस बात को काफी प्रमुखता से बताया जा रहा है.

मैट्रिज और पीपुल्स पल्स के अनुसार 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में महायुति 150-195 सीटें जीतेगा वहीँ मैट्रिज ने महायुति को 150 से 170 सीटें दी हैं, जबकि पीपुल्स पल्स ने बहुत अधिक उदारता दिखाते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 175 से 195 सीटें दी हैं। वहीँ दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल्स में महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को सरकार बनाने के करीब बताया है, उसने MVA को महायुति के 125-140 के मुकाबले 135-150 सीटें दी हैं.

विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन – कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली सेना और एनसीपी गुट – के पीछे रहने की संभावना है, मैट्रिज ने इसे अधिकतम 130 सीटें और पीपुल्स पल्स ने केवल 112 सीटें दी हैं।

हालांकि, दो अन्य सर्वेक्षणों – पी-मार्क और लोकशाही मराठी-रुद्र – का मानना ​​है कि यह एक करीबी मुकाबला होगा, और कोई भी गठबंधन स्पष्ट जीत के लिए पर्याप्त सीटें हासिल नहीं कर पाएगा। P-Mark को उम्मीद है कि महायुति को 137 से 157 सीटें और MVA को 126 से 146 के बीच सीटें मिलेंगी, जबकि लोकशाही Marathi-Rudra को लगता है कि भाजपा गठबंधन को 128-142 और MVA को 125-140 सीटें मिलेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...