कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों का प्रतिशत कम
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में खुलासा
अमित बिश्नोई
मेरठ। कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने के बाद दूसरी डोज़ लेने में लोग खौफ़ खा रहे हैं। यही वजह है कि जिले में बूस्टर डोज़ का प्रतिशत पहली डोज़ के मुकाबले काफी कम बैठ रहा है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये खुलासा ख़ुद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक विशेष अभियान चलाने के बाद भी लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर रूझान बढ़ नहीं रहा है. पहली डोज के बाद दूसरी डोज लेने में भी लाभार्थी बच रहे हैं.
ये है आंकड़ों की कहानी
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगवाई जा रही वैक्सीन की पहली लगवाकर लोग गायब हो रहे हैं। दूसरी डोज लगवाने का आंकड़ा पहली की तुलना में कम हो गया है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार करीब 8 हजारहैल्थ केयर वर्कर्स ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है. वहीं 19.6 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है. यहां भी करीब 7 हजार लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है.
तीसरा चरण भी नहीं पकड़ रहा गति
जिले में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज चल रहा है. 45 साल व इससे अधिक उम्र वाले लोगों को सरकार टीका लगवा रही है। ये अभियान भी अब खास तेजी नहीं पकड़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 68.1 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है. वहीं बूस्टर डोज भी 11612 लोगों ने ही ली है.
फैक्ट फाइल
- 28027 कुल हैल्थ केयर वकर्स वैक्सीन के लिए रजिस्टर्ड थे.
- 22763 कुल लाभार्थियों ने ली वैक्सीन
- 81.2 प्रतिशत कुल हैल्थ केयर वकर्स ने ली पहली डोज
- 22763 कुल हैल्थ केयर वकर्स वैक्सीन को लगनी थी दूसरी डोज
- 15128 कुल लाभार्थियों ने करवाया दूसरी डोज का वैक्सीनेशन
- 65.1 प्रतिशत कुल हैल्थ केयर वकर्स ने ली दूसरी डोज
- 21075 कुल फ्रंट लाइन वकर्स वैक्सीन के लिए रजिस्टर्ड थे.
- 17303 कुल लाभार्थियों का हुआ वैक्सीन
- 81.1 प्रतिशत ने ली पहली डोज
- 17303 कुल फ्रंट लाइन वकर्स को लगनी थी दूसरी डोज
- 11205 कुल ने ली दूसरी डोज
- 63.1 प्रतिशत ही रहा दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा
फेज-3 की स्थिति अब तक
- 300680 कुल लोगों किया गया है टारगेट
- 100884 कुल 60 प्लस आयुवर्ग ने लगवाई वैक्सीन
- 104007 कुल 45 व इससे अधिक उम्र वालों ने करवाया वैक्सीनेशन
- 68.01 प्रतिशत टारगेट हुआ अब तक अचीव
- 137 सेशन स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के लिए चल रहे हैं.
इनका है कहना
टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। जो लोग पहली डोज़ लेने के बाद दूसरी जगह नियुक्त हो गए , वो वही टीका लगवा रहे हैं। लोगों में जागरूकता लाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. हमारी पूरी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाया जाएं.
डा. प्रवीण गौतम, नोडल इंचार्ज वैक्सीनेशन, मेरठ

