2027 तक पेट्रोल-डीजल वाहनों से सस्ती होंगी EV

बिज़नेस2027 तक पेट्रोल-डीजल वाहनों से सस्ती होंगी EV

Date:

2027 तक इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल गाड़ियों से सस्ते हो जाएंगे। ऐसा दावा मार्केट रिसर्च फर्म गार्टनर द्वारा किया जा रहा है. रिसर्च फर्म द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माण पद्धति में बदलाव के कारण आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का प्रोडक्शन सस्ता हो जाएगा।

इस रिपोर्ट में गार्टनर ने कहा है कि बैटरी की लागत की तुलना में उत्पादन लागत तेजी से कम होगी. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का सबसे मंहगा भाग बैटरी है जो कार की कीमत का लगभग 40 प्रतिशत होता है। गार्टनर ने कहा कि नई तकनीक आने पर बैटरी वाहनों की लागत गैसोलीन और डीजल वाहनों की अपेक्षा तेजी से घटेगी लेकिन इससे वाहन की मरम्मत लागत बढ़ सकती है।

रिसर्च फर्म गार्टनर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि किसी गंभीर दुर्घटना के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बॉडी और बैटरी की मरम्मत की औसत लागत 2027 तक 30 फीसद तक बढ़ने की उम्मीद है। किसी बड़ी दुर्घटना में वाहनों के पूरी तरह से नष्ट होने की संभावना भी ज़्यादा होगी। वाहन मरम्मत की उच्च लागत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदारों के लिए चिंता का विषय है।

गार्टनर की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछली दहाई में फंडिंग प्राप्त करने वाली 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया जाएगा या फिर उन्हें दिवालिया घोषित कर दिया जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि EV सेक्टर धने जा रहा है। इस एक नए चरण में प्रवेश होगा जहां केवल बेस्ट प्रोडक्ट और सर्विसेज वाली कंपनियां टॉप पर रहेंगी और बाकी बाहर हो जाएंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...