Monsoon Update: आज भी नहीं मिलेगी बारिश से निजात, जारी रहेगा मानसून का सितम

नेशनलMonsoon Update: आज भी नहीं मिलेगी बारिश से निजात, जारी रहेगा मानसून...

Date:

अपनी विदाई के समय मानसून सितम दे रहा है। बीते एक सप्ताह से अगल-अलग राज्यों में हो रही बारिश ने लोगों का जीवन मुश्किल में डाल दिया है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और हरियाणा में लगातार बारिश के कारण लोगों की परेशानी बनी हुई है। लोग जगह-जगह ट्रैफिक जाम समस्या से जूझ रहे हैं।  इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सो में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली में राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि, पूरी तरह से मौसम मंगलवार के बाद साफ होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। ट्रफ रेखा पूर्वाेत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा से बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके चलते निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ेगा। जिस कारण उत्तरी हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी भारत में बारिश तेज होगी।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज से बारिश का सिलसिला रूक जाएगा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज से बारिश कम होगी। उसके बाद यह मंगलवार तक पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। हालांकि, आज रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं। 

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी बताई है। मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। उनमें हाथरस, अलीगढ़, मथुरा,आगरा,  फिरोजाबाद आदि शामिल हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जहां बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई  जा रही है। इसी बीच बरेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मेरठ और आसपास के जिलों ग्रे अलर्ट जारी किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...