यूरो कप: इंग्लैंड और नीदरलैंड का सेमी फाइनल में प्रवेश

फीचर्डयूरो कप: इंग्लैंड और नीदरलैंड का सेमी फाइनल में प्रवेश

Date:

इंग्लैंड और नीदरलैंड ने कल रोमांचक अंदाज़ में क्वार्टर फ़ाइनल मैचों में कामयाबी हासिल करके यूरो कप के सेमीफाइनलिस्ट की लाइनअप कम्लीट कर दी है. सेमी फाइनल में अब स्पेन का मुकाबला फ्रांस से और इंग्लैंड का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।

इंग्लैंड अपने पिछले चार टूर्नामेंट में तीसरी बार टॉप-4 में पहुंचा है। वहीँ इंग्लैंड से हारने वाले स्विट्जरलैंड का पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के टॉप-4 में पहुंचने का सपना पेनल्टी शूटआउट में टूट गया। वहीँ नीदरलैंड 2004 के बाद सेमीफाइनल में पहुंचा है, उसने क्वार्टर फाइनल में पिछड़ने के बाद तुर्किये को 2-1 से हराया।

जर्मनी के डसेलडोर्फ में खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से ड्रॉ रहा जिसके बाद फैसले के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड ने स्विट्जरलैंड को 5-3 से हरा दिया।

पहले हाफ तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं किया गया। आखिरी 15 मिनट में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। स्विट्जरलैंड के ब्रील एम्बोलो ने 75वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। ऐसा लग रहा था कि स्विट्जरलैंड का पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना तय है। लेकिन इसके ठीक 5 मिनट बाद इंग्लैंड के बुकायो साका ने स्विट्जरलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने गोल करके टीम को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित और अतिरिक्त समय में जब कोई और गोल नहीं हुआ तो फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ जिसमें इंग्लैंड को 5-3 से जीत मिली ।

वहीं, यूरो कप के आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में नीदरलैंड ने तुर्की को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। नीदरलैंड ने 7 मिनट के अंदर 2 गोल करके मैच को अपने पक्ष में कर लिया। मैच का पहला गोल तुर्की की ओर से स्मेट अकादिन ने किया, लेकिन नीदरलैंड के स्टीफन डी व्रीस ने गोल करके मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के 76वें मिनट में तुर्की के मर्ट मुलदुर ने सेल्फ गोल करके नीदरलैंड को 2-1 की बढ़त दिला दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...