Site icon Buziness Bytes Hindi

सपा पर दर्ज हुआ महामारी एक्ट का मुकदमा, वर्चुअल रैली के बहाने भीड़ जुटाने का आरोप


सपा पर दर्ज हुआ महामारी एक्ट का मुकदमा, वर्चुअल रैली के बहाने भीड़ जुटाने का आरोप

लखनऊ: सपा के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को बीजेपी के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व धर्मसिंह सैनी समेत छह विधायक सपा का दामन थामने के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्या की सियासी रैली का जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच कराने के साथ ही चुनाव आयोग के आदेश पर महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


Read also: भाजपा के पिछड़ों पर सपा की नजर, मौर्या-शाक्य-सैनी-कुशवाहा बन सकते हैं वरदान

दरअसल, राजधानी में चुनाव आयोग के आदेश पर सपा कार्यालय में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने महामारी एक्ट और आर्दश आचार संहिता का उल्लघन करने के आरोप में गौतमपल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि सपा कार्यालय में कोविड प्रोटोकॉल को दरकिनार कर वर्चुअल रैली रखी गई थी। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ तमाम लोग ​बगैर मास्क के शामिल थे। यहीं नहीं भारी तादाद में पार्टी के समर्थक बिना मास्क के इस रैली का हिस्सा थे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मामले को गंभीरता लेकर सपा कार्यालय पर दस्तक दी। इस दौरान ​​जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सपा की वर्चुअल रैली बिना अनु​मति के आयोजित की गई। प्रशासन ने पुलिस टीम को सपा कार्यालय भेजा है और कार्रवाई के आदेश दिए है। जहां मंच के समाने सैकड़ो समर्थक कोविड प्रोटोकॉल का मखौल बनाते दिखे। चुनाव आयोग ने इस तरह के कार्यक्रमों पर 15 तारीख तक रोक लगाई हुई है।

Exit mobile version