Aadipurush: हनुमान जी के वस्त्रों पर बवाल, ‘आदिपुरुष’ पर प्रतिबन्ध की मांग

एंटरटेनमेंटAadipurush: हनुमान जी के वस्त्रों पर बवाल, 'आदिपुरुष' पर प्रतिबन्ध की मांग

Date:

Film aadipurush: बाहुबली फेम प्रभास और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ का टीज़र लांच होते ही देश में बवाल मच गया है, हिन्दू संगठनों से लेकर राजनीतिक नेताओं ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. धार्मिक भावनाएं आहत होने की बाते कही जा रही हैं, फिल्म के बहिष्कार की घोषणाएं की जा रही हैं, फिल्म से विवादित सीन को हटाने की मांग हो रही है, आस्था की बात की जा रही है, भगवान श्री राम की छवि को धूमिल करने की बात की जा रही है वो भी विदेशी फंडिंग द्वारा।

दरअसल फिल्म आदिपुरुष का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. टीज़र में हनुमान जी को चमड़े वस्त्र पहने हुए दिखाया गया है, इस पर हिन्दू सेना ने फिल्म पर पाबन्दी लगाने की मांग की है वहीँ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने विवादित सीन को हटाने की मांग की है. हिन्दू सेना का आरोप है कि एक साज़िश के तहत भगवान श्री राम की छवि को बिगाड़ने की विदेशी फंडिंग की मदद से कोशिश की जा रही है. हिन्दू सेना का आरोप है कि पैसे के लिए रामायण से छेड़छाड़ की जा रही है, इससे हिन्दुओं की भावनाएं आहत होंगी इसलिए इस फील पर रोक लगाईं जाय.

वहीँ मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के निर्देशक को पत्र लिखकर कहा है कि इस फिल्म में धार्मिक आस्थाओं का गलत चित्रण किया गया है, टीज़र को देखकर लोगों की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है, इसलिए इस तरह के विवादित सीन्स को फिल्म से हटा दें, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हनुमान चालीसा में उनके वस्त्रों का उल्लेख है लेकिन आप लोगों ने हनुमान जी को क्या पहना दिया है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री वालों को हर बार हमारे ही भगवान् क्यों दिखाई देते हैं, दूसरे धर्मों के बागवानों पर नज़र क्यों नहीं जाती.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related