Relief: रंगदारी मामले में जैकलीन को मिली ज़मानत

एंटरटेनमेंटRelief: रंगदारी मामले में जैकलीन को मिली ज़मानत

Date:

कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत दी है। ज़मानत के लिए पटियाला हाउस कोर्ट ने एक्ट्रेस को दो लाख रुपए के निजी बॉंड भरने को कहा है.

दिल्ली पुलिस ने कई दौर की पूछताछ की

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला रिजर्व कर लिया था। बॉलीवुड अदकारा जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस ने कई दौर की पूछताछ की है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में जैकलीन से पूछताछ कर रही है।

सुकेश के आपराधिक अतीत को जानती थी जैकलीन

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने अपने चार्जशीट में जैकलीन को मनी लॉन्ड्रिंग के उन मामलों में नामजद किया है जिसमें सुकेश चंद्रशेखर का नाम है । ED ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि जैकलीन फर्नांडीज़ को सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक मामलों में शामिल होने के बारे में पता था इसके बावजूद उसने अपने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना बेहतर समझा और सबकुछ जानते हुए भी वह उसके साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related