Jacqueline Fernandez: महाठग ने जैकलीन को दिए थे महंगे गिफ्ट, चार बार बुक कराया था अभिनेत्री के लिए प्राइवेट जेट

एंटरटेनमेंटJacqueline Fernandez: महाठग ने जैकलीन को दिए थे महंगे गिफ्ट, चार बार...

Date:

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने पुलिस के सामने हुई पूछताछ में अपने और महाठग सुकेश चंद्रशेखर के संबंधों को स्वीकार कर लिया। आर्थिक अपराध शाख की जांच में यह सामने आया था कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के लिए चार बार प्राइवेट जेट बुक करवाया था। पूछताछ के दौरान अभिनेत्री ने इसको स्वीकार किया है। जैकलीन ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को सुकेश से मिले कीमती गिफ्ट के लिस्ट भी सौपी है। इस गिफ्ट में कीमती बैग के साथ गहने और कार्ड शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जैकलीन जांच में सहयोग कर रही है।

जैकलीन से पहली बार जब बुधवार को पूछताछ हुई थी। उस दौरान जांच पुलिस अधिकारियों ने जैकलीन को सुकेश की ओर से मिले गिफ्ट लिस्ट लेकर आने के लिए कहा था। इसी के साथ पुलिस ने उससे साल 2020 और 2021 के बैंक खाते की जानकारी मुहैया करने के लिए कहा गया था। पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय पहुंची जैकलीन ने सभी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैकलीन ने कीमती गिफ्ट के लिस्ट पुलिस को दी है। इस लिस्ट में महंगे बैग, गहने और कार्ड शामिल थे। पुलिस ने पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की है कि सुकेश ने उसे यह गिफ्ट कब और किसके माध्यम से दिए थे। पूछताछ के दौरान जैकलीन थोड़ा हड़बड़ाई लेकिन बाद में पुलिस को सभी जानकारी दे दी थी। 

अभिनेत्री ने उसके माता पिता को विदेश में दिए गिफ्ट के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने उससे सवाल किया कि सुकेश ने उसके लिए कब प्राइवेट जेट बुक करवाया। इस सवाल के जवाब में वह कुछ नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने जब उसे जेट बुक की लिस्ट दिखाई तो उसने इसको स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि सुकेश ने चार बार उसके लिए प्राइवेट जेट बुक करवाया।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री जैकलीन जांच में सहयोग कर रही है। पुलिस ने जांच में जरूरत पड़ने पर मौजूद होने के लिए कहा। इस बात पर जैकलीन ने स्वीकृति दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजायनर लेपाक्षी को भी पेश होना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह पेश नहीं हो पाई। उसे बुधवार को पेश होने का समन जारी किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...