UP Crime: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या में शामिल बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

उत्तर प्रदेशUP Crime: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या में शामिल बदमाशों...

Date:

मुजफ्फरनगर। क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार सहित परिवार के तीन लोगों की हत्या में शामिल दो बदमाशों की आज पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपियों ने दो साल पहले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार और उनके परिवार के तीन लोगों की हत्या की थी। हत्यारोपी उसके बाद से फरार चल रहे थे। पकडे़ गए हत्यारोपी में सहारनपुर के गंगोह निवासी काका उर्फ गोलू उर्फ शहजान और उसका साथी राजस्थान के पिलानी निवासी तालिम उर्फ फैजान 
पंजाब के पठानकोट के थरियाल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा सहित तीन लोगों की हत्या और लूट की वारदात में शामिल काका उर्फ गोलू सहित दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर हत्या और लूट के कई मुकदमें दर्ज हैं।

सोमवार देर रात रात शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि छयमार गिरोह के दो बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। किदवईनगर पुलिस चैकी के पास पुलिस ने घेराबंदी करनी शुरू की तो बदमाशों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों से दो तमंचे, एक बाइक के अलावा जिंदा कारतूस बरामद किया है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार और शहर कोतवाली आनंद देव मिश्रा ने बताया कि काका उर्फ गोलू सुरेश रैना के फूफा और उनके परिवार के तीन लोगों की हत्या वाली वारदात में शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related