बिग बॉस ओटीटी 2 : मनीषा रानी को मिली घर की कैप्टेंसी, एल्‍व‍िश ने आते ही फोड़े बम

एंटरटेनमेंटबिग बॉस ओटीटी 2 : मनीषा रानी को मिली घर की कैप्टेंसी,...

Date:

बिग बॉस ओटीटी 2‘ में मनीषा रानी घर की नई कैप्टन बन गई हैं। बुधवार रात हुए स्कूल टास्क में अविनाश सचदेव और मनीषा रानी कैप्टेंसी के दावेदार बने. जिसके बाद घर में दो नए सदस्यों एल्विश यादव और आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। लाइव फीड में दिखाया गया कि इन दो नए सदस्यों को जज की भूमिका दी गई और नया कप्तान चुनने के लिए कहा गया. एल्विश और आशिका ने मनीषा रानी को घर का नया कप्तान चुना। दोनों नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर का माहौल भी बदल गया है. खासकर एल्विश यादव घर में आते ही छा गए हैं. लाइव फ़ीड देखने वाले दर्शकों द्वारा एल्विश को पहले से ही पसंद किया जा रहा है। एल्विश भी अभिषेक मल्हान की तरह एक यूट्यूबर हैं और ऐसा लग रहा है कि उनके आने से अभिषेक की चिंता कुछ बढ़ सी गई है

दिलचस्प बात यह है कि एल्विश यादव अब तक अभिषेक मल्हन को उनके यूट्यूब चैनल पर सपोर्ट कर रहे थे. वह भविष्यवाणी कर रहे थे कि अभिषेक विजेता बनेंगे। दोनों पहले से ही एक दूसरे के दोस्त हैं. लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जब गेम में दोनों आमने-सामने होंगे तो जनता किसे आगे बढ़ाती है. इसमें कोई शक नहीं है कि अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी में अब तक सबसे मजबूत प्रतियोगी बनकर उभरे हैं, लेकिन जिस तरह एल्विश ने घर में आते ही बेबिका धुर्वे से लेकर पूजा भट्ट और अविनाश सचदेव को रोस्ट करना शुरू कर दिया है, उससे दर्शकों का मजा दोगुना हो गया है।

एल्विश यादव ने बबिका धुर्वे, पूजा भट्ट को बनाया ‘आंटी जी’

घर में प्रवेश करते समय एल्विश यादव ने बबिका धुर्वे को ‘आंटी जी’ और पूजा भट्ट को ‘ताई जी’ कहा है। लाइव फीड में हमने एल्विश को अपने दोस्त अभिषेक से बात करते देखा। अविनाश सचदेव के बारे में उनका कहना है कि उनका चेहरा देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी बीच जिया शंकर वहां से गुजरी. एल्विश का कहना है कि लगता है जिया ने सुन लिया है। इस पर जिया कहती हैं कि सारी पब्लिक सुन रही है तो एक से क्या मतलब. इसने एल्विश जवाब देते है, ‘हां, आप भी शो में पब्लिक हैं।’

अविनाश सचदेव और जिया शंकर से क्या बोले एल्विश

एल्विश का मज़ा यहीं ख़त्म नहीं होता। वह अविनाश के साथ हमबिस्तर होने की बात कर रहे थे. अविनाश उनसे कहते हैं, ‘आप अभी नए आए हैं।’ इस पर एल्विश जवाब देते हैं, ‘तो क्या हुआ, आपने पिछले 27 दिनों में क्या फाड़ा।’ एक और मजेदार घटना तब घटती है जब जिया शंकर रसोई में कपकेक बनाती है और अभिषेक के साथ साझा करती है। इस पर एल्विश कहते हैं, ‘आप तो कह रहे थे कि आपको खाना बनाना नहीं आता, आप खाना बनाना जानते हैं।’ जवाब में जिया कहती हैं, ‘ मुझे बहुत कुछ आता है बनाना ‘। इस पर हाजिर जवाब एल्विस कहते हैं, ‘क्या आता है? बेवकूफ बनाना। मैं मोर बनाना भी जानता हूं।’

एल्विश यादव के आने से अभिषेक मल्हान को लगने लगा है डर!

बिग बॉस का इतिहास गवाह है कि यह रिश्तों के साथ-साथ अपनी राय जाहिर करने का भी शो है. ऐसा हो सकता है कि एल्विश के आने से अभिषेक को फायदा मिले . दोनों की दोस्ती काफी मजबूत है. लेकिन एल्विश की कॉमिक टाइमिंग, उनकी हाजिरजवाबी एक्स फैक्टर है, जो दर्शकों को पसंद आने वाली है। यही वजह है कि कहीं ना कहीं अभिषेक की भी टेंशन बढ़ गई है. वह मनीषा रानी से बात करते नजर आ रहे हैं. अभिषेक कहते हैं, ‘इसका बेस बहुत मजबूत है।’ इस पर मनीषा रानी पूछती हैं, ‘बेस मतलब?’ अभिषेक कहते हैं, ‘फैन बेस.’ इस पर मनीषा कहती हैं, ‘हां, मैंने सुना है कि यूट्यूब पर 15 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related