‘कालकूट’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंट'कालकूट' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Date:

विजय वर्मा स्टारर टीवी सीरीज ‘कालकूट‘ का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में विजय वर्मा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में नहीं कि वह दिखावा कर सकें. बल्कि वे एक छोटे पद पर हैं, जिन्हें पुलिस चौकी में जब-तब डांट खानी पड़ती है। इस सीरीज ‘कालकूट’ के टीजर में विजय वर्मा नौकरी के साथ-साथ निजी जिंदगी में शादी की जद्दोजहद में फंसे नजर आ रहे हैं.

इन दिनों विजय वर्मा न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह रहे हैं। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को लेकर चर्चा में रहे विजय वर्मा इन दिनों तमन्ना भाटिया के साथ अपने इंटीमेट सीन को लेकर भी चर्चा में हैं। अब विजय वर्मा अपनी अगली सीरीज ‘कालकूट’ लेकर आ रहे हैं। इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

लोगों ने कहा- विजय वर्मा एक्टिंग की फैक्ट्री हैं

इस टीजर में प्रोफेशनल और पर्सनल फ्रंट पर उलझनों का सामना कर रहे विजय वर्मा की कहानी सिर्फ इतनी ही नहीं है. इनके साथ काफी सस्पेंस जुड़ने वाला है. दरअसल, एक तरफ जहां मां बच्ची को घर से बुलाकर ले जाने का दबाव बनाती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस स्टेशन देर से आने पर उसे डांट भी पड़ रही है. और इन सबके के बीच कुछ ऐसा होता है जो कहानी को और दिलचस्प बना देता है. दरअसल एक लड़की पर एसिड फेंका गया है, ये लड़का कौन है, इसका विजय से क्या कनेक्शन है, ये इस टीजर में बिल्कुल भी नहीं बताया गया है. वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा है- विजय वर्मा एक्टिंग फैक्ट्री हैं. एक ने कहा है- इस सीरीज में इमोशन और सस्पेंस खूब देखने को मिलने वाला है. लोगों ने कहा है- ट्रेलर ऐसा लग रहा है जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा।

आपको नही पता है तो बता दे कि ‘कालकूट’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है जिसमे विजय एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. विजय ने भी टीज़र शेयर किया और लिखा, ‘ये कालकूट का टीज़र है, शो के लिए बहुत कुछ है और ये बस एक झलक है। 27 जुलाई से जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम का आनंद लें।

श्वेता त्रिपाठी

बता दें कि इस शो का निर्देशन सुमित सक्सेना ने किया है। शो में ‘मिर्जापुर’ में नजर आईं श्वेता त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं. इस सीरीज में सीमा बिस्वास के अलावा गोपाल दत्त और यशपाल शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related