Exclusive – लिहाफ मेरे करियर की बेहतरीन फिल्म है- मीर सरवर

एंटरटेनमेंटExclusive – लिहाफ मेरे करियर की बेहतरीन फिल्म है- मीर सरवर

Date:


Exclusive – लिहाफ मेरे करियर की बेहतरीन फिल्म है- मीर सरवर

Zeba Hasan

किक बॉक्सिंग से निकलकर ऐक्टिंग के मैदान में पंच लगाने वाले मीर सरवर को बॉलिवुड में 14 साल हो गए हैं। इन चौदह साल में मीर ने बजरंगी भाईजान, फैंटम, जॉली एलएलबी 2, शेरशाह जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। कर्मशियल फिल्मों के बीच मीर सरवर (Mir Sarwar) ने फेस्टिवल फिल्म लिहाफ भी की। इस फिल्म में मीर ने नवाब का किरदार निभाया है जो फिल्म का अहम किरदार है। मीर इन दिनों लखनऊ में शूट हो रही फिल्म गदर के लिए शहर में मौजूद हैं। यहां भी वह एक अहम किरदार में नजर आएंगे। मीर से हमने की यह खास बातचीत।

लखनऊ की कहानी है लिहाफ

मीर कहते हैं कि अब तक कई किरदार निभा चुका हूं लेकिन लिहाफ को मैं अपने करियर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म मानता हूं। इस्मत चुगताई की लिखी किताब लिहाफ जो लखनऊ की एक बेगम की कहानी है, पर आधारित इस फिल्म में बेगम के शौहर नवाब का किरदार मैंने किया है। राहत काजमी की इस फिल्म को बर्लिन, स्टटगार्ट, स्वीडन, बॉस्टन, मोंटोगोमरी और सिंगापुर के फिल्म समारोहों में फिल्म लिहाफ ( Flim Lihaaf) को जबर्दस्त तारीफें मिली हैं। साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म को बेहद सराहा गया है।

Read also: Gulabo Sitabo: लखनऊ में 15 मार्च से शुरू हो रही है अमिताभ बच्चन की फिल्म

अभी गदर के बारे में कुछ नहीं

मीर कहते हैं कि मैं इन दिनों गरद के लिए शूट कर रहा हूं लेकिन इस फिल्म के बारे में अभी कोई बात नहीं कर सकता हूं। इसके अलावा मेरी अपने वाली फिल्म है मिशन मजनू। यह फिल्म भी मेरी लखनऊ में ही शूट हुई थी। इसका पोस्टर कल ही लॉन्च हुआ है और फिल्म 10 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा और साउथ की जानी मानी ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदना (Actress Rashmika Mandanna) लीड रोल में हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जो पाकिस्तान में हुए भारत के रॉ मिशन के बारे में है। इस फिल्म में मेरा रोल सूट बूट वाला है जो पहले के किरदारों से काफी अलग होगा। इससे ज्यादा अभी और कुछ नहीं बता सकता। रिलीज तक इंतजार करना पड़ेगा।

Read also: रश्मिका मंदाना की आदावल्लू मीकू जोहारलू 4 मार्च को होगी रिलीज

जल्द ही फिल्म डायरेक्ट करूंगा

मीर कहते हैं ऐक्टिंग के साथ मैं राईटिंग और डायरेक्शन में भी काम शुरू करने वाला हूं। एक कहानी लिख रहा हूं जो लखनऊ और कश्मीर के बीच की होगी। यह ट्रैवलिंग फिल्म है जो कुछ स्टूडेंट्स की जनर से कल्चर को एक्सप्लोर करते हैं। इस कहानी को मैं ही डायरेक्ट करूंगा और इसी साल इस फिल्म को करने का इरादा है। जहासं तक सवाल स्टार कास्ट का है तो अभी मेरे जेहन में एक नाम है अनुष्का सेन का जो बहुत अच्छी अदाकारा हैं। इसके अलावा बाकी चीजें बजट फाइनल होने के बाद ही तय हो सकेंगी। जहां तक सवाल कश्मीर से मुम्बई तक के मेरे सफश्र का है तो कश्मीर में रहते हुए टारगेट हमेशा मुम्बई ही था। दिल्ली में थिएटर के बाद मुम्बई चला गया और 2013 से मेरा सफर आज भी जारी है। ऊपर वाले का करम है कि मैं कभी खाली नहीं बैठा। जब आया हूं काम कर रहा हूं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related