आज उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अब रूझान आने शुरू हो चुके हैं। इस समय पश्चिमी उप्र में भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। जिसमें कई स्थानों पर भाजपा आगे चल रही है।
मेरठ। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के सभी जिलों पर मतगणना केंद्रों (Counting Centers) पर मतों की गिनती शुरू है। सुबह 9 बजे तक आए रूझानों में कई स्थानों पर भाजपा आगे हैं। मेरठ की चार सीटों पर भाजपा आगे है। जबकि गाजियाबाद की लोनी सीट पर भाजपा के विधायक नंद किशोर गुर्जर पीछे चल रहे हैं। लोहिया नगर स्थित मतगणना स्थल पर किठौर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर व मेरठ शहर से भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त पहले राउंड में आगे चल रहे हैं। सरधना विधानसभा में संगीत सोम को पहले राउंड में 6796 और अतुल प्रधान को 1301 वोट मिले हैं। मेरठ कैंट विधानसभा पहले राउंड में अमित अग्रवाल 3400 वोट से आगे चल रहे हैं।
Read also: पंजाब 117 विधानसभा सीटों पर होने वाली मतगणना के लिए पूरी तरह तैयार
शामली की चरथावल सीट (Charthaval seat of Shamli) से योगी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा आगे हैं। वहीं बागपत में भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद की सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं। सहारनपुर में पहले राउंड में बेहट विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं सहारनपुर नगर में भाजपा आगे, देहात में भाजपा आगे है। वहीं नकुड और देवमंदी में सपा प्रत्याशी आगे हैं। जबकि रामपुर में भाजपा और गंगोह में बसपा आगे हैं।

