रविवार सुबह सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया कि ‘वह कोरोना पॉजिटिव हैं।‘ अभिनेता के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में सनसनी फैल गई। इस खबर की गर्माहट कभी कम भी नहीं हुई कि एक और खबर ने फैंस की दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। खबर के अनुसार, एक्टर गोविंदा कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने आपको घर पर होम क्वारंटाइन कर लिया हैं।
अपने इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा ‘वायरस को दूर रखने के लिए मैंने सभी सावधानियां बरती थी। इसके बाद जब मैं अपनी जांच करवाई तो आज सुबह हल्के लक्षणों के साथ मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे परिवार ने भी कोरोना टेस्ट करवाई है घर के बाकी सभी सदस्य नेगेटिव आए हैं। मैं आपको बता दूं, मेरी पत्नी सुनीता कुछ हफ्ते पहले ही कोविड-19 से ठीक हुई है।‘ गोविंदा ने आगे बताया ‘मैं अपना इलाज करा रहा हूं और इस वक्त घर पर क्वारंटीन में हूं। इस दौरान ने सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। मैं आप सभी को आवश्यक सावधानियां बरतने का अनुरोध करता हूं। कृपया अपना ध्यान रखें और जरुरत हो तभी बाहर निकले।‘

