Achievement: फिल्म RRR ने रचा इतिहास, नाटु नाटु सांग को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड

एंटरटेनमेंटAchievement: फिल्म RRR ने रचा इतिहास, नाटु नाटु सांग को मिला गोल्डन...

Date:

निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023′ पुरस्कार समारोह में भारत के लिए एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. इस फिल्म के तेलुगू गीत ‘नाटु नाटु’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर कैटगरी का पुरस्कार मिला है . फिल्म RRR पिछले साल मार्च में रिलीज़ हुई थी और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अबतक 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. दुनिया के सबसे चर्चित अवॉर्ड शो ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023’ में भारत की ओर से साउथ सिनेमा की फिल्म आरआरआर नामांकित है.

दो श्रेणियों में मिला था नामांकन

फिल्म ‘आरआरआर’ को दो श्रेणियों में नामांकन मिला था जिनमें एक ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म- गैर अंग्रेजी’ और दूसरा ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर कैटगरी शामिल हैं. खास बात यह है कि फिल्म ‘आरआरआर’ इन पुरस्कारों में नॉमिनेट होने वाली दो दशक से ज्यादा समय में पहली भारतीय फिल्म है. इससे पहले ‘विदेशी भाषा’ श्रेणी में ‘सलाम बॉम्बे!’ (1988) और ‘मॉनसून वेडिंग’ (2001) नॉमिनेट हो चुकी हैं. दोनों ही फिल्मों का निर्देशन मीरा नायर ने किया था.

राष्ट्रवाद पर आधारित है फिल्म

राजामौली द्वारा निर्देशित ‘RRR’ राष्ट्रवाद पर आधारित है. फिल्म में साउथ के सुपर स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में इन दोनों ने भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की भूमिका निभाई है. यह फिल्म स्वतंत्रता से पहले के दौर की एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है. तेलुगु गीत नाटु नाटु का म्यूजिक एमएम कीरावानीने दिया है वहीँ काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने इस गाने को आवाज़ दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...