UP Encounter: 24 घंटे के भीतर लगातार तीसरी मुठभेड़, एटीएम चोर के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेशUP Encounter: 24 घंटे के भीतर लगातार तीसरी मुठभेड़, एटीएम चोर के...

Date:

गाजियाबाद। जिले में 24 घंटे के भीतर लगातार तीसरी मुठभेड़ देर रात हुई। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को दिन निकलते ही दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।  अब वहीं देर रात लोनी इलाके में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर एटीएम चोर को गिरफ्तार किया है। एटीएम चोर के पैर में गोली लगी है। जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और एक बाइक बरामद की है। पुलिस की माने तो यह बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में करीब आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि एसएसप मुनिराज जी के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते लोनी पुलिस की तरफ से भी देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खन्ना नगर से गढ़ी कटिया रोड पर थाना लोनी पुलिस ने बाइक सवार एक बदमाश को चैकिंग के दौरान रोका तो वह तेज गति से बाइक पीछे मोडकर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। जिस पर थाना लोनी पुलिस टीम बदमाश की घेराबन्दी की। बदमाश के द्वारा पुलिस की तरफ जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया ।

Read also: Women’s Night Shift Ends In UP: यूपी में महिलाओं की नाईट शिफ्ट ख़त्म, संस्था नहीं कर सकती ज़बरदस्ती

पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम आबिद पुत्र यूसुफ  निवासी कस्बा मुरादनगर थाना मुरादनगर  गाज़ियाबाद   बताया। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से अवैध हथियार और एक बाहक बरामद की गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि खास तौर से वह एटीएम चोरी कर लोगों के पैसे निकाल लिया करता था और फिलहाल उसके ऊपर गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों में करीब आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related