गढ़चिरौली में मुठभेड़, 26 नक्सलियों को मार गिराया

उत्तर प्रदेशगढ़चिरौली में मुठभेड़, 26 नक्सलियों को मार गिराया

Date:


गढ़चिरौली में मुठभेड़, 26 नक्सलियों को मार गिराया

  • सुबह सात बजे से चली कार्रवाई में पुलिस ने अनेक शिविर भी किये ध्वस्त

गढ़चिरौली। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने आज गढ़चिरौली में 26 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में चार पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

Read also: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

गढ़चिरौली जिले में शनिवार सुबह 7 बजे से ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। पुलिस को कोरची तालुके के ग्यारहबत्ती, कोटगुल इलाके के जंगल में नक्सलियों द्वारा शिविर बनाये जाने की सूचना मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस की सी-60 नाम की टीम जांच करने के लिये मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही नक्सलियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 26 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने नक्सलियों के कई शिविर भी ध्वस्त कर दिये।

Read also: महाराष्ट्र एटीएस, दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार आतंकियों से की पूछताछ

गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि इस कार्रवाई में 26 नक्सलियों को मार गिराया गया। कार्रवाई के दौरान घायल 4 पुलिसकर्मियों को हेलीकाॅप्टर से नागपुर भेजा गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...