Site icon Buziness Bytes Hindi

Encounter: लारेंस विश्नोई गैंग और दिल्ली पुलिस के बीच रोहिणी में मुठभेड़, दो कुख्यात हुए गिरफ्तार

delhi police encounter

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को आज शुक्रवार सुबह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सूत्रों के अनुसार, रोहिणी सेक्टर 28 और 29 में बदमाशों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसीपी वेद प्रकाश और इंस्पेक्टर ने पूरे इलाके की मोर्चाबंदी की। लेकिन इस दौरान बदमाशों ने स्पेशल सेल टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल की टीम ने जवाबी कार्रवाई की। उसके बाद मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों का नाम संदीप और जतिन है। इनमें आरोपी संदीप मूल रूप से हरियाणा के झज्जर का निवासी है। जबकि दूसरा बदमाश आरोपी जतिन कई सालों से दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में गुपचुप तरीके से रह रहा था।

दोनों बदमाश गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य

स्पेशल सेल के अनुसार दोनों बदमाश जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों लारेंस के गुर्गों सहित अन्य गैंगस्टर के साथ मिलकर कई बड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों बदमाशों को औपचारिक तौर पर मेडिकल जांच लिए भेज दिया है। जिसके बाद दोनों से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम विस्तार से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इन बदमाशों के संपर्क लारेंस विश्नोई गैंग के अलावा अन्य किस गैंगों से रहे हैं।

Exit mobile version