Tehri News: यूनियन बैंक में दो करोड़ रुपये का गबन, बैंक मैनेजर और कैशियर निलंबित

उत्तराखंडTehri News: यूनियन बैंक में दो करोड़ रुपये का गबन, बैंक मैनेजर...

Date:

टिहरी गढ़वाल। टिहरी के धारमंडल के मदननेगी स्थित यूनियन बैंक में दो करोड़ रुपये से अधिक गबन का मामला सामने आया है। गबन के आरोप में बैंक मैनेजर और कैशियर को तत्काल निलंबित कर दिया है। बैंक के जांच अधिकारी देर रात तक खातों की जांच करते रहे। उन्होंने कहा कि इस मामले में बैंक कैशियर और अन्य दोषी कर्मी के खिलाफ जल्द रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रतापनगर के रौणियां सहकारी बैंक में 20 लाख के गबन का मामला सामने आने के दूसरे दिन मदननेगी के यूनियन बैंक में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने  आया है। लंबे समय से बैंक में हो रही गड़बड़ी का खुलासा उस समय हुआ जब एक सप्ताह पहले मदननेगी यूनियन बैंक में एक खाताधारक ने क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने 16 अगस्त को एक चेक आरटीजीएस कराया था। लेकिन 23 अगस्त तक चेक क्लीयर नहीं हुआ है। इस बाबत जब क्षेत्रीय कार्यालय से बैंक मैनेजर से बात की तो वह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय टीम के साथ मदननेगी पहुंचे।

Read also: ‘टुकडे-टुकड़े गैंग’ के मेंबर हैं शबाना, शाह और जावेद अख्तर: नरोत्तम मिश्रा

मुख्य प्रबंधक ने बताया कि खातों की जांच करने पर दो दिन में ही दो करोड़ रुपये से अधिक गड़बड़ी पकड़ में आई। फिलहाल आरोपी मैनेजर राहुल शर्मा और कैशियर सोमेश डोभाल को निलंबित कर दिया है। अभी तक जांच में सामने आया कि कैशियर सोमेश खुद ने खुद लोन लिया और कई बचत खातों से पैसा निकाला। अभी जांच जारी है। जल्द मामले में कानूनी कार्रवाई होगी। जांच के बाद पता चलेगा कि कुल कितनी धनराशि का गबन किया गया है। वहीं बैंक कैशियर फरार बताया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...