Site icon Buziness Bytes Hindi

Elon Musk ने ट्विटर की कमान संभालते ही सीईओ पराग सहित कई अधिकारी किए बर्खास्त

Elon Musk

न्यूयार्क। दुनिया का अग्रणी ब्लॉगिंग एप ट्विटर विश्व के सबसे रईस एलन मस्क का हो गया है। मस्क ने ब्लॉगिंग एप ट्विटर की कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त कर दिया है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने आज शुक्रवार को ट्विटर अधिग्रहण की समय सीमा खत्म होने से पहले नए मालिक बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मस्क के मालिक बनने के बाद ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल को बर्खास्त कर दिया। उन्हें ट्विटर के मुख्यालय से बाहर निकलवाए जाने की जानकारी है। नौकरी से निकाले शीर्ष अधिकारियों में ट्विटर की लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे शामिल हैं।

ब्लॉगिंग एप ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, विजया गाड्डे,नेड सेगल सहित शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के निशाने पर लंबे समय से थे। इनके व मस्क के बीच ट्विटर के अधिग्रहण के पहले से तनातनी व जुबानी जंग चल रही थी। इसलिए मस्क ने इस सोशल मीडिया साइट का अधिग्रहण करने के बाद सबसे पहले इनकी ही छुट्टी की। रिपोर्ट के मुताबिक जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई उसके बाद से सीईओ पराग अग्रवाल और सेगल ट्विटर के कार्यालय में थे। कुछ देर में उन्हें ट्विटर मुख्यालय से बाहर निकाल दिया गया।

मस्क ने इसी साल 13 अप्रैल को ट्विटर के अधिग्रहण का एलान किया था। उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर की दर से 44 अरब डॉलर में करार का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, ट्विटर के फर्जी खातों के कारण ट्विटर व उनके बीच अनबन हुई और उन्होंने जुलाई में इस करार से पीछे हटने का फैसला किया था।

इसके बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में केस किया था। इस पर डेलावेयर की कोर्ट ने 28 अक्तूबर तक ट्विटर की डील पूरी करने का आदेश दिया। मस्क बुधवार को ट्विटर के दफ्तर सिंकलेकर पहुंचे थे और उन्होंने सब को हैरान कर दिया था।

Exit mobile version