Akhilesh Vs Keshav: अखिलेश और केशव मौर्या में ट्विटर जंग जारी

पॉलिटिक्सAkhilesh Vs Keshav: अखिलेश और केशव मौर्या में ट्विटर जंग जारी

Date:

योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच ट्विटर वार का सिलसिला ख़त्म नहीं हो रहा है. ताज़ा हमला अखिलेश यादव ने किया है जिसमें उन्होंने केशव प्रसाद मौर्या की मुस्कराती हुई एक फोटो पोस्ट की है और पूछा है इस मुस्कराहट का राज़ क्या है, दरअसल अखिलेश यह केशव प्रसाद मौर्य प् एक कटाक्ष था जिसमें वह मुस्कराहट के पीछे दर्द का ज़िक्र कर रहे थे, आपकहिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री योगी ने आपके विभाग के बजट में कटौती कर दी, मंत्रालय के विभागों को अभी तक पैसा भी नहीं पहुंचा, फिर यह मुस्कराहट कैसे, क्या राजा है इसका. 

अखिलेश के इस ट्वीट का जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि उत्तर प्रदेश और पूरे देश मोदी लहार पहले से बहुत तेज़ चल रही है, सत्ता पाने को बेचैन समाजवादी पार्टी का 2024 के चुनाव में खाता भी नहीं खुलेगा। वहीँ इन दोनों के ट्विटर वार में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी कूद पड़े हैं, उन्होंने का कि यह दोनों नेता ट्विटर ट्विटर खेल रहे हैं और लड़ रहे हैं लेकिन दोनों में से किसी को भी पिछड़ों की कोई फ़िक्र नहीं है. नेताओं की इस लड़ाई से पिछड़े समाज को नुक्सान पहुँच रहा.  

दरअसल अखिलेश और केशव प्रसाद मौर्या के बीच ट्विटर जंग उस वक्त शुरू हुई जब अखिलेश ने कहा कि केशव मौर्या तो अपने साथ 100 विधायकों का दावा करते थे, इसके बावजूद भाजपा ने उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया, अखिलेश ने कहा था कि केशव मौर्या के अगर अब 100 विधायकों का समर्थन है तो सामने आएं, सपा उनका पूरा साथ देगी। अखिलेश की इस पेशकश पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा था कि जल बिन मछली की तरह अखिलेश भी सत्ता के लिए तड़प रहे हैं, उन्होंने कहा कि सपा के 100 विधायक भाजपा में आने को तैयार बैठे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...