पिछले 75 दिनों एलन मस्क को हर मिनट 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुक्सान

फीचर्डपिछले 75 दिनों एलन मस्क को हर मिनट 8 करोड़ रुपये से...

Date:

टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क को अपनी नेटवर्थ में 100 अरब डॉलर से ज्यादा का घाटा हुआ है जिसमें से 11 अरब डॉलर का घाटा शनिवार 22 फरवरी को देखने को मिला। मस्क को पिछले 75 दिनों में यह घाटा हुआ है। मौजूदा साल की बात करें तो उनकी नेटवर्थ करीब 11 फीसदी घटी है। इस दौरान टेस्ला के शेयरों में 23 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है जिसकी वजह से मस्क की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक 22 फरवरी को मस्क की संपत्ति में 11.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है हालांकि एलन मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद मार्क जुकरबर्ग एलन मस्क से 140 बिलियन डॉलर से ज्यादा पीछे हैं। दिसंबर के मध्य में उनकी कुल संपत्ति 500 ​​बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। आंकड़ों के मुताबिक 18 दिसंबर को एलन मस्क की कुल संपत्ति 485 बिलियन डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से लेकर अब तक मस्क की संपत्ति में 101 बिलियन डॉलर यानी 20.78 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। अगर मौजूदा साल की बात करें तो 47 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. जिसे बड़ा नुकसान कहा जा सकता है.

जानकारों के मुताबिक टेस्ला के शेयरों में गिरावट की वजह से एलन मस्क की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. अगर इस नुकसान का रोजाना के हिसाब से आकलन करें तो करीब 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होता है. अगर हर घंटे के हिसाब से देखें तो यह 486 करोड़ रुपये से ज्यादा है. हर मिनट का नुकसान 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें अब तक कितना नुकसान हो चुका है.

अगर हम एलन मस्क के 75 दिनों के घाटे की बात करें तो दुनिया में कई देशों की जीडीपी का आकार 101 बिलियन डॉलर भी नहीं है। आईएमएफ के अनुसार, कोस्टा रिका की अनुमानित जीडीपी 100.67 बिलियन डॉलर है। जबकि लक्जमबर्ग की जीडीपी का आकार 96.99 बिलियन डॉलर है। क्रोएशिया, पनामा, तुर्कमेनिस्तान, उरुग्वे, सर्बिया जैसे देशों की कुल जीडीपी 100 बिलियन डॉलर से ज़्यादा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...