Uttarakhand news: चमोली में बड़ा हादसा हो गया है। हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हुआ है। जहां पर करंट फैलने से 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें कई की हालत गंभीर है। उत्तराखंड के चमोली में आज बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर अचानक करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से 10 लोगों की घटनास्थल पर Death हो गई।
बताया जा रहा है कि साइट पर 30 से अधिक लोग मौजूद थे। जिसमें करीब 10 लोगों की मौत की पुष्टि अभी तक हुई है। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि झुलसे लोगों की हालत के बारे में चिकित्सीय परीक्षण के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
चमोली ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने जानकारी दी कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन था। आज बुधवार को सुबह तीसरे फेज जोड़ा गया। जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ऊर्जा निगम की तरफ से ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं। मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की कहानी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में काम करने वाले केयर टेकर का फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर पहुंचकर खोजबीन की। उस दौरान पता चला कि केयर टेकर की करंट से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ और भी ग्रामीण साइट पर पहुंच गए। जब वह साइट पर पहुंचे तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।
