Gender transplant surgery: मेरठ के चि​कित्सकों ने सर्जरी कर लड़की में किया लिंग प्रत्यारोपण,बना दिया लड़का

मेरठ रीजनGender transplant surgery: मेरठ के चि​कित्सकों ने सर्जरी कर लड़की में किया...

Date:

मेरठ। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने चिकित्सा जगत में चमत्कार करते हुए एक लड़की को लिंग प्रत्यारोपित कर उसको लड़का बना दिया। ये कमाल मेरठ मेडिकल कालेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में चिकित्सकों ने कर दिखाया। जहां पर लड़की की सर्जरी कर लिंग प्रत्यारोपण करते हुए लड़का बना दिया। जिस लड़की की सर्जरी की गई उसमें एक्सवई क्रोमोसोम थे। जिस वजह से उसके भीतर पुरुषों के लक्षण दिखाई देते थे। लड़की की सहमति से ही उसको लिंग प्रत्यारोपण किया गया है। पश्चिमी उप्र में यह अपनी तरह का पहला ऐसा आपरेशन है। जिसमें किसी लड़की को लिंग प्रत्यारोपित किया गया है। लड़की इस समय बिल्कुल स्वास्थ्य है।

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

मेडिकल कालेज के प्लास्टिक सर्जन डा. भानु प्रताप सिंह और डा. कनिका सिंगला ने यह आपरेशन किया। उन्होंने बताया कि हार्मोंनल असंतुलन के कारण कई लड़कियों में लड़कों जैसे लक्षण उभर आते हैं। जिस लड़की का आपरेशन किया गया। उसके शरीर में पुरुष के क्रोमोसोम थे। इसके बाद लड़की का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इसके लिए एंडाक्रायोनोलोजिस्ट, साइकेट्रिस्ट व अन्य डाक्टरों की टीम बनाई गई। इसमें लड़की की सहमति बहुत जरूरी थी। उसकी सहमति मिलने के बाद ही डा. सुधीर राठी, डा. धीरज राज सहित कई अन्य विशेषज्ञों का पैनल बनाए गए। इसके बाद लड़की के हाथ से मोटी खाल निकालकर आठ घंटे आपरेशन के बाद पतली नसों को जोड़कर लिंग प्रत्यारोपण किया गया। प्राचार्य डा0 आरसी गुप्ता ने इस बारे में जानकारी दी कि विशेषज्ञ चिकित्सक बड़े आपरेशन कर चुके हैं।

Also read: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के करीबी पूर्व सपा विधायक को Court ने भेजा जेल, Gangster Act मामले में हुए थे पेश

सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक के चिकित्सकों के कारण अब मरीजों को एम्स और पीजीआई जाने की जरूरत नहीं होगी। डा. कनिका ने बताया कि मरीज को एक महीने तक गहन निरीक्षण में रखा जाएगा। डॉक्टर कनिका ने बताया कि यह पश्चिमी उप्र के किसी मेडिकल कालेज में इस प्रकार की पहली सर्जरी है। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का क्रोमोसोम एक्सवाई है। जबकि लड़कियों में एक्स एक्स क्रोमोसोम होता है। कई बार पुरुषों और महिलाओं में हार्मोस असंतुलन के कारण भी विपरीत लिंग वाले लक्षण उभरते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related