उत्तराखंड की सभी रेल लाइनों पर इलेक्ट्रिक इंजनों का संचालन होगा: पियूष गोयल

उत्तराखंडउत्तराखंड की सभी रेल लाइनों पर इलेक्ट्रिक इंजनों का संचालन होगा: पियूष...

Date:


उत्तराखंड की सभी रेल लाइनों पर इलेक्ट्रिक इंजनों का संचालन होगा: पियूष गोयल

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेल महकमा उत्तरखंड में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत राज्य की सभी रेल लाइनों पर इलेक्ट्रिक इंजनों का संचालन करेगा। बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन से सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं के लिए 4432 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है, जो कि पूर्व में अवमुक्त होने वाली धनराशियों के मुकाबले 23 गुना अधिक है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना बताते हुए कहा कि परियोजना में कोई व्यवधान न आया, तो जल्द ही इसे पूर्ण कर दिया जाएगा।

उन्होंने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन को देश का सबसे खूबसूरत स्टेशन बताते हुए कहा कि उनका प्रयास होगा कि प्रधानमंत्री इस स्टेशन का लोकार्पण करें। उन्होंने हरिद्वार-देहरादून और ऋषिकेश-रायवाला के मध्य दोहरीकरण के सर्वे कार्य शुरू करवाने की भी बात कही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...