त्रिवेंद्र सरकार कल पेश करेगी 56900 करोड़ रुपये के आकार का बजट

उत्तराखंडत्रिवेंद्र सरकार कल पेश करेगी 56900 करोड़ रुपये के आकार का बजट

Date:


त्रिवेंद्र सरकार कल पेश करेगी 56900 करोड़ रुपये के आकार का बजट

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अपना पांचवां बजट गुरुवार को विधानभवन में पेश करेगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट का आकार करीब 56900 करोड़ रुपये रखा गया है। नए बजट में सरकार बड़ी योजना पर दांव खेल सकती है।

गैरसैंण में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का दूसरा बजट
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का यह दूसरा बजट है। बीते वर्ष भी चार मार्च को ही सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया था। बजट पेश करने वाले दिन ही सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। सरकार की इस घोषणा को बड़े गेमचेंजर के रूप में देखा गया। खास बात ये है कि इस बार भी नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश करने की तिथि चार मार्च ही तय की गई है।

बड़ी घोषणा की उम्मीद
माना जा रहा है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री बड़ी घोषणा कर सकते हैं। चुनावी वर्ष में पेश किए जा रहे इस बजट में सरकार हर वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। प्रदेश में ढांचागत विकास के लिए केंद्रपोषित योजनाओं पर नए बजट पर फोकस रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related