बनारस में चुनाव आयोग का हुआ पिण्डदान

उत्तर प्रदेशबनारस में चुनाव आयोग का हुआ पिण्डदान

Date:

मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे कल आने हैं लेकिन उससे पहले मतदान में कथित धांधली के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने कफन ओढ़कर केंद्रीय चुनाव आयोग का पिंडदान किया। बता दें कि इससे पहले पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि चुनाव आयोग मर चुका है, उसे सफेद कपड़ा चढ़ाना पड़ेगा।

बता दें कि 7 जनवरी को वाराणसी के पितरकुंडा में सपा की लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता जुटे थे। पहले उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और फिर कर्मकांड के साथ चुनाव आयोग के पिंडदान की प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कहा कि जब हमारे नेता ने कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है तो हमने भी आज उसका पिंडदान कर दिया।

मिल्कीपुर में मतदान के बाद से ही सपा चुनाव आयोग, अयोध्या पुलिस-प्रशासन और भाजपा पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मिल्कीपुर में भाजपा के पक्ष में फर्जी तरीके से मतदान कराया गया। उनके लोगों को वोट डालने से रोका गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने सपा के धांधली के सभी आरोपों को खारिज किया है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मिल्कीपुर में धोखाधड़ी करने के लिए भाजपा ने हर तरह के हथकंडे अपनाए हैं। मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा के गुंडों ने अराजकता फैलाई और पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला। अखिलेश ने दावा किया कि पुलिस-प्रशासन ने भाजपा के गुंडों को खुली छूट देकर चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया, जिसके बावजूद चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना देश के पात्र...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है...

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुती का दबदबा, 17 में से 16 सीटों पर जीत

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुती गठबंधन ने शानदार...