लाइफस्टाइल डेस्क। Elaichi Powder Recipe – भारतीय मसालों में से इलायची का पाउडर भी काफी इस्तेमाल किया जाता है, ये खाने का स्वाद लजीज बना देता है। साबुत इलायची और उसका पाउडर दोनों ही भारतीय रसोई में एक खास जगह रखते है। लेकिन कई बार लोग इलायची पाउडर न होने के कारण उसे कूटकर डालते है। इसीलिए आज हम आपके लिए इलायची का पाउडर की रेसिपी लाए है।
इलायची का पाउडर सामग्री –
इसकी सामग्री में आपको ज्यादा कुछ नहीं बस 250 ग्राम के आसपास इलायची खरीदकर लाना होगा, 1/2 चम्मच घी और 1 चम्मच चीनी ।
Read also: रसोई Bytes: घर पर इस तरह बनाएं मावा, मिठाइयां बनेगी परफेक्ट!
इलायची का पाउडर रेसिपी (Elaichi Powder Recipe) –
पहले इलायची को साफ करके 1-2 दिन के लिए धूप में रख दें, फिर पैन में 1/2 चम्मच घी को डालकर गर्म कर इलायची को डालकर कुछ देर भून लें। बस मिक्सर में इसे 1 चम्मच चीनी डालकर महीन पीस कर बर्तन में निकाल लें। लीजिए तैयार है।
आप इस इलायची पाउडर को कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं, बस शीशे की जार का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही जब भी इसका इस्तेमाल करे तो ढक्कन को अच्छे से बंद ज़रूर करें।

