NCB के पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेडे़ को जान से मारने की धमकी

नेशनलNCB के पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेडे़ को जान से मारने की...

Date:

मंबई। मुंबई में एनसीबी के पूर्व जोनल अधिकारी समीर वानखेड़े को जान से मारने की धमकी दी है। समीर वानखेडै़ को यह जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। इस संबंध में समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। समीर वानखेड़े ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उन्हें जान की धमकी ट्विटर के माध्यम से दी गई है। एक नए बने ट्विटर एकाउंट से उन्हें गत 14 अगस्त को धमकी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है  कि तुमको पता नहीं है कि तुमने क्या किया है, तुमने जो भी किया है उसका  तुमको हिसाब देना पड़ेगा। वहीं एक दूसरे ट्वीट में गया गया है कि हम जल्द ही तुमको खत्म कर देंगे। बस समय आने दो।  

Read also: Rohingya in Delhi: रोहिंग्या को ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटन ने पकड़ा तूल, डिप्टी सीएम मनीष ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

बता दें कि समीर वानखेडे़ फिल्म स्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले के बाद सुर्खियों में आए थे। इसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेडे़ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक आरोप में एनसीपी नेता मलिक ने कहा था कि समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं। उन्होंने आरक्षण का लाभ पाने के लिए अपने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाए और नौकरी पा ली है। हालांकि ,इस मामले में समीर वानखेड़े को क्लीनचिट मिल गई थी। समीर वानखेडे़ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वे काफी चौकस हो गए हैंे। बताया जाता है कि उनको पूर्व में भी एक बार इस तरह की धमकी मिल चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...