UPSE Exam Topper Result: यूपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित, शुरू के तीन स्थानों पर महिला अभ्यार्थियों ने मारी बाजी

एजुकेशनUPSE Exam Topper Result: यूपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित, शुरू के तीन...

Date:

नई दिल्ली। यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यूपीएससी परीक्षा परिणाम 2021 में इस बार श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। जबकि दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल शामिल हैं तीसरे स्थान पर गामिनी सिंघला आई है। यानी यूपीएससी मेंस परीक्षा 2021 में पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर लड़कियों का जलवा है। शुरूआत के तीन स्थानों पर महिला अभ्यार्थी ने परचम लहराया है। यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 2021 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2021 के मुख्य परीक्षा परिणाम में 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन केे लिए सलेक्ट किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोक दिया गया है। 

Read also: Mathura Case: शाही ईदगाह में प्रवेश के लिए हिंदू महासभा ने दिया प्रार्थना पत्र,एक जुलाई को होगी सुनवाई

परीक्षार्थियों के नंबर रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए थे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को आईएएस, आईएफएस, आईपीएस व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों पर भर्ती के लिए भेजा जाएगा। प्रतिवर्ष आईएएस और आईपीएस अफसर बनने का सपना संजोने वाले लाखों अभ्यार्थी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में एक माना जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related