आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को

एजुकेशनआईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को

Date:


आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को

नई दिल्ली: आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई 2021 को होगी, इस बार ये परीक्षा आईआईटी खड़गपुर आयोजित करेगी। गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने यह घोषणा की।

75 फीसदी अंक के पात्रता मानदंड में छूट
कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए जेईई एडवांस परीक्षा के लिये 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक के निर्धारित पात्रता मानदंड में इस बार भी छूट दी गयी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, “यह बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा है, ऐसे में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 75 प्रतिशत वाले पात्रता मानदंड को इस बार भी हटा दिया गया है।”

13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा
शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने कहा, “नई शिक्षा नीति के मद्देनजर, जेईई (मेन्स) 2021 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मराठी और उर्दू शामिल हैं। कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होने वाली परीक्षा, B.Arch ऑफ़लाइन मोड में होगी।”

नकारात्मक अंकन नहीं
शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तय किया है कि 90 प्रश्न होंगे, उम्मीदवारों को उनमें से किसी भी 75 को हल करना होगा। शेष 15 वैकल्पिक प्रश्नों में, नकारात्मक अंकन भी नहीं किया जाएगा। मेरिट सूची/रैंकिंग उम्मीदवार के सर्वोत्तम स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...