15 जनवरी 2021 को Vaio का नया लैपटॉप पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से की जाएगी। इस अपकमिंग लैपटॉप का लाइव पेज एक्टिव हो गया है। आपको बता दें कि Vaio के लैपटॉप की मार्केटिंग हॉन्ग-कॉन्ग की कंपनी Nexsto करेगी।
Vaio के लैपटॉप का पेज Flipkart पर लाइव हो गया है, जिसमें डिवाइस को देखा जा सकता है। पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार Vaio के अगामी लैपटॉप का वजन काफी हल्का होगा। हालांकि, पेज से लैपटॉप के नाम, कीमत या फीचर की जानकारी नहीं मिली है। अन्य लीक्स की मानें तो यूजर्स को अपकमिंग लैपटॉप में Intel Tiger Lake प्रोसेसर और AMD Ryzen ग्राफिक कार्ड मिल सकता है।
Vaio की रीजनल बिजनेस डायरेक्टर सीमा भटनागर ने कहा है कि हम अपने ब्रांड को भारतीय बाजार में उतारने के लिए एकदम तैयार और उत्साहित हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हम भारतीय बाजार में मांग के अनुसार अपने डिवाइस लॉन्च करेंगे।
बता दें कि 1996 में टेक्नोलॉजी कंपनी Sony ने Vaio को पर्सनल कंप्यूटर की सब्सिडियरी के तौर पर लॉन्च किया था। Vaio ने ग्लोबल बाजार में शानदार और हल्के वजन के लैपटॉप के दम पर अपनी जगह बनाई। इसके बाद ही कंपनी ने टू इन वन और हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किए। 2014 में सोनी ने Vaio को जापान की एक कंपनी को बेच दिया।

