यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करे आवेदन

एजुकेशनयूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करे आवेदन

Date:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही राज्य में 52699 कांस्टेबल पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती का प्रदेश के लाखों युवा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इंतजार कर रहे युवाओं को यह देखना होगा कि भर्ती के लिए क्या योग्यता तय की गई है। अगर आप भी यूपी पुलिस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक योग्यता के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। यहां हम यूपी पुलिस भर्ती से संबंधित पात्रता और मानदंडों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता अवश्य पढ़ लें।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षिक योग्यता सबसे महत्वपूर्ण है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारो को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना ज़रूरी होता है अगर आप 12वीं पास है तभी भर्ती में भाग ले सकते हैं।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु वर्ग अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के अंतर्गत आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष, सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए 26 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष और ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 31 वर्ष है।

भौतिक मानक

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के अलावा शारीरिक फिटनेस का होना भी जरूरी है, तभी वे इस भर्ती के लिए आगे बढ़ सकते हैं। इस भर्ती में भाग लेने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की लंबाई 152 सेमी होना अनिवार्य है. इसके अलावा अनुसूचित जाति से आने वाले पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 160 सेमी और महिला की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 50 किलोग्राम और महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम है। इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों की छाती का माप 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए. एससी उम्मीदवारों के लिए छाती का माप 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस भर्ती में पात्रता और मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में सफलता मिलेगी उन्हें अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related