Big Breaking: 4200 पदों पर होगी समूह ग की भर्ती, बेरोजगारों में जगी रोजगार की आस

एजुकेशनBig Breaking: 4200 पदों पर होगी समूह ग की भर्ती, बेरोजगारों में...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद अब समूह-ग की करीब 4200 पदों पर होने वाली भर्ती का रास्ता खुल गया है। इससे पहले पेपर लीक मामले में विवादों में घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नए परीक्षा नियंत्रक की तैनाती होने तक रोक लगा दी थी। भर्ती निकाले जाने से अब नौकरी की तलाश कर रहे तीन लाख से अधिक बेरोजगार को राहत मिलने की उम्मीद है।  पेपर लीक और भर्ती घोटाले के चलते आयोग में पिछले आठ महीने से परीक्षा नियंत्रक का पद खाली चल रहा था। अपने पद से इस्तीफा देने से पहले अध्यक्ष एस राजू ने आगामी भर्तियों की आठ परीक्षाओं पर रोक का पत्र शासन को भेजा था। जिसमें कहा था कि जब तक आयोग में परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं हो जाती, तब तक भर्ती परीक्षाएं कराना संभव नहीं हो सकता है। दिसंबर में परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी के सेवानिवृत्त होने के बाद से सचिव संतोष बड़ानी परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

Read also: पेपर लीक मामला: मास्टरमाइंड ने नकल कराने को बिजनौर के नगीना में लिया था किराये पर कमरा

अब परीक्षा नियंत्रक की तैनाती के बाद प्रदेश में पटवारी-लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार री-एग्जाम जैसी परीक्षाओं का रास्ता भी खुल गया है। इन सभी विभागों में तमाम पदों के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किए हैं। सब कुछ सही रहा तो अगले छह महीने में इन रिक्तियों पर भर्तियों की परीक्षा होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि इन आठ भर्ती परीक्षाओं का इंतजार तीन लाख से अधिक युवाओं को इंतजार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...