Har Ghar Tiranga: पैदल तिरंगा यात्रा में बच्चे, जवान और बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह

उत्तर प्रदेशHar Ghar Tiranga: पैदल तिरंगा यात्रा में बच्चे, जवान और बुजुर्गों ने...

Date:

मथुरा। देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व कान्हा की नगरी मथुरा में आजादी का महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने से पहले शहर के साथ देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बच्चों, महिलाओं और पुरुष विशाल तिरंगा यात्रा के साक्षी बने। तिरंगा यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।तिरंगा यात्रा का आयोजन कांग्रेस पार्षद तिलक वीर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें हजारों लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। शहर में निकाली इस तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों के अंदर आजादी के महोत्सव के साथ-साथ देश प्रेम की झलक देखने को मिली। क्या बच्चा क्या महिला और क्या बुजुर्ग हर व्यक्ति के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज था।

Read also: Rakesh Jhunjhunwala Death: शेयर बाजार के बेताज बादशाह राकेश झुनझुनवाला का निधन

तिरंगा लेकर चलते लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस भी सतर्क दिखी। तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए लोगों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि यह एक गौरव का पल है। जिस तरह से यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है वह शहर की पहली ऐसी तिरंगा यात्रा है जिसमें इतना हुजूम देखने को मिला है। पार्षद तिलक वीर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तिरंगा यात्रा का निकालने का जो उद्देश्य है वह देश को एकजुट करना है। देश जिस तरह से विभाजन की ओर बढ़ रहा है हम सब उस गिले-शिकवे को भुलाकर एक दूसरे के साथ हाथ से हाथ मिला कर चलें। अनेकता में एकता हमारे देश की पहचान रही है और यही हमें शक्ति देती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...