केंद्र सरकार केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले को लेकर बड़ा कदम उठाया है, जहाँ अब सांसद, पूर्व कर्मचारियों, जिला कलेक्टर और अधिकारियों के कोटे को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार देशभर में 1,248 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिसमें तकरीबन 14,35,562 छात्र पढ़ाई करते हैं, वहीं केंद्र सरकार का यह नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
वहीं केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके बाबत जानकारी देते हुये कहा कि दाखिले के लिये विशेष प्रावधानों की समीक्षा के बाद संशोधित दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं, साथ ही केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिये संसद सदस्य यानी सांसद नामों की सिफारिश वाले कोटे को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। वहीं आगे बतलाते हुये उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों, बच्चों और सांसदों के पोते या सेवारत कर्मचारियों के बच्चों को प्रवेश देने के विशेष नियमों को भी हटाया गया है।
दूसरी तरफ अभी कुछ कोटों को बरकरार रखा गया है, जिसमें महावीर चक्र, परमवीर चक्र आदि पाने वाले सैनिकों के बच्चों का प्रवेश आसानी से हो सकेगा। इसके साथ ही कोविड-19 में मृतक हुये लोगों के बच्चें, ललित कला में विशेष कला दिखाने वाले बच्चे पहले की तरह प्रवेश पायेंगे। वहीं सांसद कोटे के बारे में बात करें तो पहले प्रत्येक सांसद द्वारा कक्षा एक से नौंवी तक के लिये 10 बच्चों की सिफारिश की जा सकती थी, इसके साथ ही सिफारिश में शामिल लोग सांसद के निर्वाचन क्षेत्र से हो होने चाहिये थे।

