छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में ED औऱ सीबीआई को अपना निशाना बनाया था, अब ED ने भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के 12 से ज्यादा ठिकानों को ठिकाना बनाया है. प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह इन ठिकानों पर छापे मारे, इन छ[पों में मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया का घर भी शामिल है जहाँ अभी रेड चल रही है, इससे पहले जून में आयकर विभाग ने उनके दो ठिकानों पर छापेमारी की थी.
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है. इसके साथ ही इस छापेमारी को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं और इन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ED औऱ सीबीआई पर हाल ही में दिए गए उन आक्रामक बयानों से जोड़ा जा रहा है जिनमें उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग के आरोप लगाए थे, साथ ही इन्हें भारत जोड़ो यात्रा से ध्यान हटाने की कोशिश भी बताई जा रही है.
ED की टीम ने उप सचिव सौम्या चौरसिया के अलावा रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू और रायगढ़ के ही नवनीत तिवारी के घर में भी छापा पड़ा है. रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई समेत कई स्थानों पर ED की रेड चल रही है. देवेंद्र नगर में CA विजय मालू, महासमुंद में कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर, माइनिंग हेड IAS जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास और अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी की गई है. इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जून 2022 में उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों के साथ 7 स्थानों पर रेड मारी थी. बाकी पांच ठिकाने कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से जुड़े हुए थे.

