UP: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेशUP: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव के खिलाफ छेड़छाड़...

Date:

लखनऊ। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव के खिलाफ राजधानी के एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने गोमतीनगर थाने में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद और 12 अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का मुकदर्मा दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला के अनुसार घटना सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर हुई है। पीड़िता का आरोप है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद ने उनकी बहन को फंसा लिया। इसके बाद लव जिहाद कर उसका जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता के अनुसार उनकी बहन सरकारी विभाग में अधिकारी के पद पर हैं। पीड़िता जिस अपार्टमेंट रहती है वहां सज्जाद रहते हैं। सज्जाद ने उनकी बहन को अपने जाल में फंसा लिया। उसने जब विरोध किया तो लव जिहाद और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता जब सज्जाद की शिकायत लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के पास जाती है तो वह मिलने से मना कर देते हैं। पीड़िता ने बताया कि बीते आठ अक्टूबर को वह छोटी बहन, भतीजे, भतीजियों और रिश्तेदार के साथ लूलू माल गई थी। वहां से लौटते समय 1090 चौराहे के पास रात में आइस्क्रीम खा रही थी।

इस बीच गाड़ियों का काफिला गोमतीनगर की ओर जाते दिखाई दिया। गाड़ियां सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य थे। उसने पीछे अपनी गाड़ी लगा ली। काफिला स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर रुका तो जहां उसने मिलने की गुहार लगाई। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को उसने पूरी बात बताई। इस पर निजी सचिव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने ही उनको डांट दिया और पीछा करने का आरोप लगाया। जब पीड़िता ने सज्जाद पर बहन को परेशान करने और लव जिहाद व धमकी की बात कही तो स्वामी स्वामी प्रसाद मौर्य चले गए।

इसके बाद सज्जाद और गार्ड ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और अभद्रता भी की। इसके बाद धमकी देते हुए धक्के मारकर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच एक टीम द्वारा की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि सज्जाद ने खुद को पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) का सदस्य बताता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related