National Herald Case: हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडिया आफिस ईडी ने किया सील

नेशनलNational Herald Case: हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडिया आफिस ईडी ने किया...

Date:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली के हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडिया के कार्यालय को सील कर दिया। इसी के साथ ईडी ने यह भी निर्देश दिए हैं  कि एजेंसी की अनुमति के लिए बिना कार्यालय नहीं खोला जाए। दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा है कि दिल्‍ली पुलिस की ओर से एआईसीसी कार्यालय की सड़क को ब्‍लॉक करना अपवाद के बजाय आम बात बनता जा रहा है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में एक दिन पहले ही दिल्ली और कोलकाता सहित 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

Read also: क्या ख़त्म हो गया हिन्दू युवा वाहिनी का वजूद?

ईडी ने इससे पहले मंगलवार को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेराल्ड हाउस सहित 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस मामले में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी के साथ पूछताछ हो चुकी है। पूछताछ के दौरान कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी ने कई घंटे पूछताछ की थी। एजेएल अधिग्रहण में 90 करोड़ रुपये के कर्ज का जिक्र क्यों नहीं किया गया है। डोटेक्स कंपनी की ओर से दिए गए एक करोड़ रुपये का कर्ज किस रूप में लिया था। इसका जवाब देते हुए सोनिया गांधी ने कहा था कि इन सब बातों की जानकारी उन्हें नहीं है। बल्कि मोतीलाल वोरा को थी। जबकि कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related