ED Raid: आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान के घर ईडी की छापेमारी

नेशनलED Raid: आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान के घर ईडी की...

Date:

AAP MLA Amanatullah Khan: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। आप नेता मनीष सिसौदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह के जेल जाने के बाद अब आप के एक और विधायक के घर ईडी की छापेमारी हुई है। आज तड़के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के आवासीय परिसरों और ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। आप विधायक खान के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। आज मंगलवार की सुबह आम आदमी पार्टी के एक और विधायक के घर ईडी की टीम पहुंची है। ईडी की टीम के साथ भारी संख्या में दिल्ली पुलिस भी है। पुलिस ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के आवासीय परिसर को घेरकर बैरिकेटस लगा दिए हैं। ईडी की टीम ने छापेमारी के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। ईडी की कई टीमें खान के ठिकानों पर पहुंची हैं और छापेमारी कार्रवाई शुरू की है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले केस दर्ज कराया था। इसी मामले में ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई की है।

अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया

अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था। इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...