Jharkhand ED Raid: ईडी को छापेमारी में मिली ठेकेदार के घर से एके 47, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नजदीकी में होती है प्रेम प्रकाश की गिनती

नेशनलJharkhand ED Raid: ईडी को छापेमारी में मिली ठेकेदार के घर से...

Date:

रांची। ईडी की छापेमारी से सुर्खियों में आए ठेकेदार प्रेम प्रकाश के घर से दो एके 47 बरामद हुई है। झारखंड के राजनैतिक गलियारे में प्रेम प्रकाश बहुत बड़ा नाम है। ठेकेदार प्रेम प्रकाश झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफी करीबियों में से एक माना जाता है। कहा तो यहां तक जाता है कि झारखंड में होने वाले अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में प्रेम प्रकाश का सीधा दखल होता है। उसकी बिना इजाजत के ट्रांसफर-पोस्टिंग की कोई फाइल पूरी नहीं होती थी।  सासाराम निवासी प्रेम प्रकाश स्कूलों में मिड डे मील के लिए अंडा सप्लाई करता था। प्रेमप्रकाश का संबंध झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी से रहा था। इसी के सहारे प्रेमप्रकाश कई आईएएस अधिकारियों के संपर्क में आया और फिर सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच बना ली। 

Read also: UKSSSC Paper Leak Case मामले में दो अपर निजी सचिव निलंबित, नौकरी के सौदागर हाकम सिंह से हो रही पूछताछ

बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश का रांची अशोक नगर के रोड नंबर पांच के सामने एक अपार्टमेंट है। यहीं से वह अपना साम्राज्य चलाता था। इसके अलावा बरियातू थाने के पीछे एक और अपार्टमेंट के पेंट हाउस में वह बड़ी पार्टियां आयोजित करता था। इसमें झारखंड के बड़े नेता,विधायक और अधिकारी शामिल होते थे। आरोप है कि इन पार्टियों में लड़कियां लाई जाती थीं। पार्टियों के जरिए प्रेम प्रकाश ने झारखंड में अपनी पहचान बना ली थी। उसके एक इशारे पर सरकार और प्रशासनिक खेमे में कोई फैसला हो जाता था। प्रेम प्रकाश ने रांची निवासी भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास अपना आलीशान बंगला बनवाया है। बताया जाता है कि ये बंगला हुबहू महेंद्र सिंह धोनी के बंगले की तरह दिखाई देता है। पिछले साल जब सीबीआई ने छापेमारी की तो बंगले का काम रुक गया। प्रेम प्रकाश के नेपाल में कई कारोबार और होटल चलते हैं। प्रेम प्रकाश को झारखंड में पीपी के नाम से जाना जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...