Site icon Buziness Bytes Hindi

ED IT Raid: सर्वदलीय बैठक से पहले CM नीतीश के करीबी व्यापारी के यहां ED और IT की रेड

eddcbi

ED IT Raid: बिहार में सर्वदलीय बैठक 23 जून को बुलाई गई है। इस बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री के रिश्तेदार के यहां आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी विपक्षी एकता के लिए होने वाली बैठक की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच, आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग ने बिहार के एक कद्दावर मंत्री के रिश्तेदार और सीएम नीतीश के करीबी के घर रेड की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की सर्वदलीय बैठक होने वाली है। बैठक से एक दिन पहले ही बिहार के बेगूसराय में राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के रिश्तेदार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी व्यापारी के ठिकानों पर आईटी और ईडी ने छापेमारी की है।

बेगूसराय में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय और आयकर की संयुक्त टीम ने बेगूसराय में व्यापारी अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के घर पर छापा मारा है। यह छापेमारी थाना क्षेत्र नगर के विश्वनाथ नगर मोहल्ले में हो रही है। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ईडी और इनकम टैक्स की टीम कई गाड़ियों में सुबह करीब 6.00 बजे पहुंचे हैं। इस बारे में अधिकारियों ने कोेई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने अभी कुछ बताने से इंकार किया है। इस दौरान दोनों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर दी है।

कौन हैं अजय सिंह

अजय सिंह उर्फ कारू सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले हैं। जिनके आवास पर ईडी और इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्डर कारू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी हैं। ईडी और इनकम टैक्स की करीब 8 गाड़ियां से छापेमारी करने के लिए टीम पहुंची है। घर सहित सभी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया छड़ गोदाम में छापेमारी चल रही है। फिलहाल मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इससे किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। वहीं जो अंदर हैं उनको बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

Exit mobile version