नई दिल्ली। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक पश्चिमी हिमालय पर भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में पहुंच गई है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान इसके सामान्य स्थिति के उत्तर में बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव के चलते पश्चिमी उप्र और उत्तराखंड में तीन अगस्त तक और हिमाचल में आज 31 जुलाई को भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। आज उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।
Read also: Earthquake In Nepal: काठमांडू से बिहार तक रविवार की सुबह भूकंप से हिली धरती,तीव्रता 5.5
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में मानसून की बारिश की रफ्तार काफी तेज हो रही है। आज से दो जुलाई तक बिहार,झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ बिजली और भारी बारिश होने के अनुमान हैं। आज और कल ओडिशा, बंगाल के गंगीय पश्चिम क्षेत्र में भारी बारिश होगी। इसके अलावा आने वाले चार दिनों के भीतर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल , असम, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उप्र के 20 जिलों में सबसे अधिक बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में शामली,अयोध्या, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, बिजनौर, सीतापुर, कासगंज, सहारनपुर, अमेठी, मैनपुरी, प्रयागराज, जौनपुर, लखनऊ और बरेली शामिल हैं। जहां पर तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। पिछले 24 घंटें के भीतर कानपुर में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में तीन अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में उत्तरी बिहार और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना है। दरभंगा,बेगूसराय, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा और सहरसा में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।

